Gautam Buddha Nagar News (29/06/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को देखते हुए बड़े स्तर पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 13 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार को थाना जेवर से प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर बनाया गया है, जबकि अजय कुमार सिंह को थाना इकोटेक-3 से प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार चाहर को सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क, सर्वेश चन्द्र को नॉलेज पार्क से एएचटी तथा विध्यांचल तिवारी को एएचटी से साइबर क्राइम भेजा गया है।
इसी प्रकार रणजीत कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक-3, धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल को थाना कासना से प्रभारी निरीक्षक थाना फेस-1 और पंकज शर्मा को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना कासना नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विनोद कुमार मिश्र को थाना सेक्टर-142 से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि संजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142 बनाया गया है। अमित कुमार मान को थाना फेस-1 से आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा तथा पुष्पराज सिंह को आईटी सेल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उमेश नैथानी को प्रभारी आईजीआरएस सेल के साथ-साथ प्रभारी मीडिया सेल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।