दिल्ली के आनंद विहार में पत्नी की बेरहमी से हत्या

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 June 2026): दिल्ली के शाहदरा जिले के आनंद विहार थाना क्षेत्र के कड़कड़डूमा गांव में पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 30 वर्षीय महिला का शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में ही यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि मृतका मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी और नोएडा में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। इन दिनों वह कड़कड़डूमा गांव में अपनी जेठानी के घर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसका पति अनुज जोशी पहले लखनऊ में चाकू खरीदकर बस से दिल्ली पहुंचा और 28 जून की सुबह करीब 5:40 बजे कमरे में सो रही पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को प्लास्टिक के बैग में छिपाकर कमरे में ही रख दिया। हालांकि वह ज्यादा देर तक पुलिस से बच नहीं सका। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूरी योजना बनाकर लखनऊ से ही हत्या की नीयत से दिल्ली आया था।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।