गौतमबुद्ध नगर को CM योगी का बड़ा तोहफा, 70 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (27/06/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह यमुना सिटी में दो प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे तथा 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल:
दोपहर लगभग 1:00 बजे: यमुना सिटी सेक्टर-10 में Amber Enterprises के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास।
दोपहर लगभग 2:35 बजे: यमुना सिटी सेक्टर-08 में SAEL के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास।
दोपहर लगभग 3:35 बजे: नोएडा विकास प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में सहभागिता।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1,435 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।