नोएडा के विकास का नया अध्याय कल से नोएडा प्राधिकरण के इस नए भवन से

TEN News Network

नोएडा, 26 जून 2026: नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक मुख्यालय का भव्य उद्घाटन 27 जून को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे । उद्घाटन से ठीक पहले नई इमारत की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भवन की आधुनिक बनावट और अत्याधुनिक सुविधाएं साफ दिखाई दे रही हैं।

नई इमारत को उद्घाटन समारोह के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। परिसर में अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरा भवन भव्यता के साथ तैयार नजर आ रहा है।

नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, विशाल और आधुनिक कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, बेहतर बैठक कक्ष, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नागरिकों को बेहतर और तेज़ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भी कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

प्राधिकरण का मानना है कि नया मुख्यालय प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन नोएडा के तेजी से हो रहे शहरी विकास और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था का प्रतीक भी माना जा रहा है।

27 जून को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन के साथ ही यह नया भवन नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।ई

उद्घाटन से पहले सामने आई यह पहली झलक शहरवासियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।