नोएडा और यमुना सिटी को 2,478 करोड़ विकास का बड़ा तोहफा, 27 जून को सीएम योगी का दौरा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/06/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह यमुना सिटी और नोएडा में कई महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 2,478 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का कर्टेन रेजर कार्यक्रम भी लॉन्च करेंगे।
इसके बाद की जानकारी:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे की शुरुआत दोपहर करीब 1:15 बजे यमुना सिटी के सेक्टर-10 में Amber Enterprises के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास से करेंगे।
इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे सेक्टर-08, यमुना सिटी में SAEL के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर करीब 3:45 बजे मुख्यमंत्री नोएडा विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे तथा एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1,435 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।