अब खत्म होगा गाज़ीपुर का कूड़े का पहाड़! 31 जुलाई तक दोगुनी रफ्तार से होगी सफाई
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (26 जून 2026): दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी के सबसे बड़े कूड़े के पहाड़ गाज़ीपुर को खत्म करने की दिशा में सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने शुक्रवार को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक प्रतिदिन होने वाली बायोमाइनिंग (Biomining) क्षमता को 7,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 12,000 मीट्रिक टन किया जाए।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अब मिशन मोड में काम कर रही है और कूड़े के पहाड़ों को केवल कम नहीं, बल्कि पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि फेज-II के तहत अब तक करीब 24 लाख मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट (Legacy Waste) का निस्तारण किया जा चुका है, जिससे लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़े से मुक्त हो गई है।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि गाज़ीपुर में रोजाना 2,400 से 2,500 मीट्रिक टन ताज़ा कचरा पहुंच रहा है, जिसमें से करीब 800 टन प्रतिदिन जमा हो रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ताज़े कचरे (Fresh Waste) के निस्तारण की अलग व्यवस्था बनाई जाए, ताकि पुराने कचरे को हटाने का अभियान प्रभावित न हो।
बायोमाइनिंग के दौरान निकलने वाले इनर्ट मटेरियल (Inert Material) के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने और साप्ताहिक समीक्षा करने का फैसला लिया गया है। मंत्री स्वयं अगले महीने दोबारा स्थल का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।
आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता को अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए। उनका लक्ष्य केवल गाज़ीपुर ही नहीं, बल्कि भलस्वा और ओखला के कूड़े के पहाड़ों को भी वैज्ञानिक तरीके से समाप्त करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर दिल्ली मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।