तीन दिन में 92 कोचिंग संस्थानों पर जिला प्रशासन का एक्शन, 13 सील और 26 को नोटिस
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (26/06/2026): गौतमबुद्ध नगर में बिना मानकों का पालन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन का विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 26 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दो कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि आठ संस्थानों को नोटिस जारी किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण अभियान के दौरान सेक्टर-2, सेक्टर-9, सेक्टर-12 और सेक्टर-62 नोएडा, दादरी कस्बे तथा ग्रेटर नोएडा की अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान कई संस्थानों में आवश्यक अभिलेखों की कमी और शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाया गया।
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में कुल 92 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 13 संस्थानों को सील किया गया है, जबकि 26 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पंजीकरण, अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, आवश्यक अनुमतियों एवं अन्य निर्धारित मानकों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध बिना पूर्व सूचना के सीलिंग, संचालन पर प्रतिबंध तथा नियमानुसार कठोर प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में बिना वैध पंजीकरण और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।