JVCC लाफ्टर क्लब की नई शुरुआत: नोएडा में महिलाओं के लिए हंसी और वेलनेस का मंच तैयार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (25/06/2026): जेवीसीसी (JVCC) लाफ्टर क्लब ने एनसीआर की महिलाओं के लिए एक नई और अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए ‘जेएलसी मासिक ऑल लेडीज़ लाफ्टर किटी मीट’ का शुभारंभ किया है। यह पहल लाफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया और श्रीमती माधुरी कटारिया की प्रेरणा से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
इस मासिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को लाफ्टर योग, ध्यान, मनोरंजक गतिविधियों, संगीत, नृत्य और स्वास्थ्य संबंधी चर्चाओं का अनुभव मिलेगा। आयोजन का मकसद महिलाओं को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान लाफ्टर एम्बेसडर कमोडोर अशोक साहनी ने उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में हंसी और सकारात्मक सोच मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है। यह मंच महिलाओं को आत्म-देखभाल, सामाजिक सहभागिता और भावनात्मक मजबूती का अवसर प्रदान करेगा।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत मधु बक्शी द्वारा शंखनाद के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक लाफ्टर योग का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग तब और गहरा हो गया जब उषा शर्मा ने लोकप्रिय पंजाबी लोकगीत ‘लट्ठे दी चादर’ की प्रस्तुति दी। वहीं ‘टाइम टू लाफ’ थीम पर आयोजित लाफ्टर डांस ने उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी, संगीत और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस पहले आयोजन में लगभग 75 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती जॉनसन और बेल्स झांग भी मौजूद रहीं। सभी प्रतिभागियों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक मंच बताया। आयोजकों के अनुसार, यह मासिक लाफ्टर किटी मीट भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर स्वस्थ, खुशहाल और सकारात्मक जीवनशैली को अपना सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।