Noida News (24/06/2026): नोएडा प्राधिकरण ने शहर के कुछ क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण के अनुसार ग्राम सलारपुर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर के कई खसरा नंबरों पर भूमि माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों द्वारा नियमों के विपरीत अवैध निर्माण किए गए हैं। इन निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई इमारतों को ध्वस्त किया गया है, कुछ को सील किया गया है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित खसरा नंबरों पर किसी भी प्रकार का भवन मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत नहीं किया गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सीवर और सड़क जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। ऐसे में इन जमीनों पर किसी भी प्रकार का निर्माण या निवेश भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है।
जारी सूचना के अनुसार ग्राम सलारपुर के खसरा संख्या 700 से 711, 723 से 735, 745 से 752, 759 से 764, 779 से 780 तथा 795 से 798 सहित कई खसरा नंबर प्रभावित हैं। वहीं ग्राम भंगेल बेगमपुर के खसरा संख्या 176, 178, 217, 221, 223, 225, 226, 247, 250 और 251 समेत अन्य भूमि भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम हाजीपुर का खसरा संख्या 412 भी विवादित एवं संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है।

नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित खसरा नंबर की स्थिति प्राधिकरण से अवश्य सत्यापित कर लें। बिना आधिकारिक पुष्टि के जमीन खरीदने या बेचने का निर्णय भविष्य में विवाद और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी क्रेता और विक्रेता की स्वयं होगी।
नोएडा प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि अवैध कॉलोनियों और विवादित भूमि में निवेश से बचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी संपत्ति का सौदा करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों की गहन जांच करें और केवल प्राधिकरण से सत्यापित जानकारी के आधार पर ही भूमि का लेन-देन करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।