New Delhi News (21 June 2026): नई दिल्ली के जैतपुर इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत पिता ने अपने ही दो वर्षीय बेटे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय चंदन शर्मा पेशे से बढ़ई है और लंबे समय से शराब व नशे का आदी बताया जा रहा है। 19 जून की दोपहर वह नशे की हालत में घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी आरती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चंदन ने अपना आपा खो दिया और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने घर में मौजूद दोनों बच्चों को भी निशाना बनाया और दो वर्षीय बेटे पर बेरहमी से हमला कर दिया।
परिजनों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मां आरती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू कलह और आरोपी की नशे की लत इस वारदात की बड़ी वजह बनकर सामने आई है। वहीं, आरोपी के रिश्तेदारों ने भी बताया कि वह अक्सर शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।