कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच गौतमबुद्ध नगर में NEET परीक्षा, 23 केंद्रों पर 10,822 अभ्यर्थी शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (21/06/2026): पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज रविवार, 21 जून को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने NEET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। जिले के कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर 10,822 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, नोएडा जोन में 5, सेंट्रल नोएडा जोन में 11 और ग्रेटर नोएडा जोन में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षण अधिकारी, पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी, पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। साथ ही प्रमुख चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास डायल-112 पीआरवी वाहनों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए 1,000 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और यातायात प्रबंधन की निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग और चेकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है तथा केंद्र व्यवस्थापकों और NTA अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर धारा 163 BNSS भी प्रभावी की गई है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त साद मियां खान, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रवि शंकर निम सहित अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित, शांत और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।