12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ गौतमबुद्ध नगर, हजारों ने किया योगाभ्यास

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (21/06/2026): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर में “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा और इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-21ए, नोएडा सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं नरेंद्र भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला महामंत्री ओमवीर अवाना एवं अमित त्यागी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग एवं नोडल अधिकारी अनुराग यादव, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, एडीएम (न्यायिक) प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दोनों स्थलों पर प्रतिभागियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा गुब्बारे उड़ाकर सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत कराई। योगाचार्यों के निर्देशन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” को हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग सत्र का संचालन योगाचार्य योगी अनुराग एवं आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल सहित आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

इसके अलावा जनपद के शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और योगमय समाज के निर्माण का संदेश दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।