कप्तान शुभमन गिल ने ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों को सौंपकर जीत लिया सभी का दिल
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (21/06/2026): चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 128 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने पूरी सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करते हुए अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया।
यह सीरीज कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यादगार रही। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान गिल ने ट्रॉफी अपने पास रखने के बजाय युवा खिलाड़ियों गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को सौंप दी। इसके बाद तीनों खिलाड़ियों ने टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुभमन गिल के इस कदम को टीम भावना और युवा खिलाड़ियों के प्रति विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों ने भी उनकी इस पहल की जमकर सराहना की। माना जा रहा है कि ऐसे कदम से ड्रेसिंग रूम का माहौल और मजबूत होता है तथा नए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी इस खास पल में शामिल होकर युवा साथियों का उत्साह बढ़ाया।
भारतीय क्रिकेट में ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों को सौंपने की परंपरा नई नहीं है। इसकी शुरुआत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे कप्तानों ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया। अब शुभमन गिल ने भी इस परंपरा को कायम रखते हुए यह संदेश दिया कि टीम की सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है और उसका सम्मान पूरी टीम के साथ साझा किया जाना चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।