दिल्ली को मिला पहला हाईटेक महिला थाना, LG DELHI ने किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19 जून 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा (Women Safety) को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट (North District) के सब्जी मंडी क्षेत्र में दिल्ली का पहला अत्याधुनिक (Hi-Tech) महिला थाना शुरू हो गया। इसका उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu और दिल्ली पुलिस आयुक्त Satish Golcha ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा (Women Empowerment) और पीड़िताओं को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस आधुनिक महिला थाने में प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता (Sensitivity) के साथ सुना जाएगा और उन पर त्वरित (Quick Response) एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाने में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

इस नई पहल से महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी और न्याय प्रक्रिया तक उनकी पहुंच आसान होगी। अधिकारियों के अनुसार यह मॉडल भविष्य में राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।