NEET-UG 2026: परीक्षा फिर टलने की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (18 जून 2026): NEET UG 2026 परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण आधिकारिक संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर परीक्षा टलने को लेकर चल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम (Scheduled Exam) के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह (Rumours) या सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल एजेंसी के आधिकारिक संचार (Official Communication) पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने कहा कि अब परीक्षा में केवल तीन दिन शेष हैं, इसलिए विद्यार्थी शांत मन से अपनी तैयारी पर ध्यान दें, पर्याप्त नींद लें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
एजेंसी ने परीक्षा की सुरक्षा (Security), निष्पक्षता (Fairness) और शुचिता (Integrity) को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की नकल या कदाचार (Malpractice) के प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा ताकि ईमानदार और मेहनती छात्रों के हित सुरक्षित रह सकें।
इसके साथ ही NTA ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) का भी ध्यान रखने की अपील की और परीक्षा के दौरान तनाव कम रखने के लिए हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी। एजेंसी ने दोहराया कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित समय पर आयोजित होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।