मोबाइल पर नजर, मौत से सामना! मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर गिरी महिला

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 जून 2026): दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के मेट्रो ट्रेन के सामने ट्रैक पर गिरने की सूचना मिली। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान (Rescue Operation) शुरू किया गया। इस घटना का असर ब्लू लाइन (Blue Line) की मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिला, जिससे यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और दमकल विभाग (Fire Department) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने महिला को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की और स्टेशन पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए प्लेटफॉर्म पर चल रही थी और इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह मेट्रो ट्रैक पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके साथ एक पुरुष और एक छोटा बच्चा भी मौजूद था।

घटना के चलते कुछ समय के लिए स्टेशन पर यात्रियों के बीच चिंता और घबराहट का माहौल रहा। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि मंडी हाउस स्टेशन पर ट्रैक पर यात्री होने की वजह से ट्रेनों के संचालन (Operations) में अस्थायी देरी हुई। हालांकि, ब्लू लाइन पर स्थिति जल्द सामान्य कर दी गई और दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं नियमित रूप से चलती रहीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।