जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का आगाज, पहली फ्लाइट को वाटर कैनन सलामी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jeawr News (15/06/2026): जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आज सोमवार को अपने वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। लखनऊ से पहुंची इंडिगो की पहली वाणिज्यिक उड़ान के आगमन पर एयरपोर्ट प्रशासन ने वाटर कैनन सलामी देकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ हो गया। यह विमान बाद में यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले लगभग 170 किसानों को विशेष विमान से लखनऊ भेजा गया। इस दल में करीब 20 महिलाएं भी शामिल रहीं। यह प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परियोजना से जुड़े अपने अनुभव साझा करेगा और विकास कार्यों पर चर्चा करेगा।

करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च माह में किया गया था। पहले चरण में लगभग 3,300 एकड़ क्षेत्र में रनवे और आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है। एयरपोर्ट की प्रारंभिक क्षमता प्रतिवर्ष लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा देने की है।

 

हवाई संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए आज से हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जबकि 16 जून से बेंगलुरु, जम्मू और नवी मुंबई के लिए नियमित उड़ानों का संचालन किया जाएगा। आने वाले समय में श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, देहरादून, भोपाल, चंडीगढ़, धर्मशाला, बरेली और किशनगढ़ जैसे शहर भी इस एयरपोर्ट से जोड़े जाएंगे।

मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी एयरपोर्ट का विस्तार चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2040 तक किया जाएगा। सभी चार चरण पूरे होने के बाद इसकी वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 7 करोड़ तक पहुंच जाएगी। तब यह न केवल देश का बल्कि एशिया के सबसे बड़े और विश्व के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल होगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।