जेवर एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान: किसानों और जनप्रतिनिधियों ने भरी लखनऊ के लिए उड़ान
टेन न्यूज नेटवर्क
Jeawr News (15/06/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया, जब एयरपोर्ट की पहली विशेष उड़ान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। यह पहली उड़ान जेवर से लखनऊ के लिए संचालित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल रहे। इस उड़ान में वे किसान भी सवार हुए जिन्होंने एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन देकर विकास में अहम योगदान दिया है।
इस विशेष उड़ान में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी राकेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह भाटिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कुल मिलाकर यह उड़ान किसानों के सम्मान और क्षेत्र के विकास को समर्पित रही।इस विशेष उड़ान में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र सिंह भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन किसानों की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी भूमि देकर विकास की नींव मजबूत की है।
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन किसानों का स्वागत करेंगे और उनके योगदान को सम्मानित करेंगे।

इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। यह घटना न केवल जेवर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास और प्रगति का प्रतीक मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक उड़ान नहीं, बल्कि उस सपने की शुरुआत है जो वर्षों से देखा जा रहा था और अब धरातल पर उतर रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।