ड्रग्स रेड के दौरान सनसनी: पुलिस को देख छत से कूदी विदेशी महिला, इलाज के दौरान मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12 जून 2026): राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक ड्रग्स विरोधी कार्रवाई (Anti-Drug Operation) के दौरान एक विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की नारकोटिक्स टीम (Narcotics Team) को बुराड़ी से गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान स्वरूप नगर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ (Drugs) होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम दोपहर में स्वरूप नगर की गली नंबर-14 स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी (Raid) करने पहुंची।

बताया जा रहा है कि संबंधित इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर नाइजीरियाई मूल की कुछ महिलाएं रहती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस टीम को देखकर एक विदेशी महिला कथित तौर पर इमारत की छत से कूद गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने फ्लैट से बड़ी मात्रा में नकदी (Cash), संदिग्ध मादक पदार्थ और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर फ्लैट को सील कर दिया गया है। हालांकि बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम (Crime Team) और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने कथित तौर पर छलांग क्यों लगाई और फ्लैट से बरामद सामग्री का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है या नहीं।

फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।