जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर-37 में किया हॉकी ग्राउंड का शिलान्यास

Greater Noida News (07/06/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने रविवार को प्रस्तावित हॉकी ग्राउंड परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

यह हॉकी ग्राउंड दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 10.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य को नौ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दूसरे चरण में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आधुनिक पवेलियन तथा दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा।

बताया गया कि क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना का प्रस्ताव विधायक धीरेंद्र सिंह की ओर से दिया गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इस अत्याधुनिक ग्राउंड के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। विधायक ने खेल अवसंरचना के विकास के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

रविवार सुबह आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी तथा सेक्टर-37 और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।