सेक्टर-40 की सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस ने दिए अहम निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (07/06/2026): नोएडा के सेक्टर-40 क्षेत्र में शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय सोसायटियों का दौरा कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सोसायटी निवासियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों तथा मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (नोएडा) साद मियां खान के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए तथा नागरिकों को पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने सोसायटियों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा किराये पर रहने वाले लोगों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इन उपायों से अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और निवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। बैठक के दौरान सोसायटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक सुधारों के संबंध में सुझाव दिए गए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।