CBSE को मिला नया चेयरमैन! केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (02 जून 2026): केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे (Prashant Sitaram Lokhande) को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
जारी आदेश के अनुसार, AGMUT कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) के पद पर कार्यरत प्रशांत सीताराम लोखंडे को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे बिहार कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल सिंह (Rahul Singh) का स्थान लेंगे।
सरकारी आदेश के मुताबिक, राहुल सिंह को अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (Department of Agriculture & Farmers Welfare) में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भी अतिरिक्त सचिव के वेतनमान और रैंक में की गई है।
शिक्षा क्षेत्र (Education Sector) में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि CBSE देश के करोड़ों विद्यार्थियों, हजारों स्कूलों और बोर्ड परीक्षाओं (Board Examinations) के संचालन से जुड़ा प्रमुख संस्थान है। ऐसे समय में जब शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल मूल्यांकन (Digital Evaluation) को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, परीक्षा सुधार (Exam Reforms) और पारदर्शिता (Transparency) जैसे मुद्दों पर लगातार चर्चा हो रही है, नए चेयरमैन की नियुक्ति को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।