Greater Noida News (30/05/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, नगदी, वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप यादव उर्फ फौजी, शिव कुमार उर्फ चूंचा, वीरेश उर्फ वीरा और सूरज उर्फ बंटा शामिल हैं। इनके कब्जे से एवं निशानदेही पर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक ऑटो (UP16LT8138) तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से एनसीआर क्षेत्र के सेक्टरों और सोसाइटियों में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले रैकी करते थे और फिर ताला व ग्रिल तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर ऑटो से फरार हो जाते थे। गिरोह के सदस्य दो हिस्सों में काम करते थे, जिसमें कुछ सदस्य बाहर निगरानी रखते थे, जबकि अन्य घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 मई 2026 को ओमिक्रोन-3 क्षेत्र में एक बंद मकान से नकदी व आभूषण चोरी किए थे। इसके अलावा 24 मई 2026 को डेल्टा-1 क्षेत्र में दो अलग-अलग बंद मकानों से भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन मामलों में थाना सूरजपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी है और ये पहले भी कई चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराध पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।