Greater Noida News (29/05/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में मोबाइल नेटवर्क इंजीनियर की मौत हो गई। एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवर पर तकनीकी खराबी दूर करने पहुंचे इंजीनियर का सेफ्टी बेल्ट लॉक अचानक टूट गया, जिसके चलते वह करीब 190 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शांतनु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चांदपुर गांव में स्थापित मोबाइल टॉवर पर पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क संबंधी दिक्कतें आ रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कंपनी ने तकनीकी टीम को मौके पर भेजा था।
जानकारी के अनुसार शांतनु अपनी टीम के साथ टॉवर की जांच करने पहुंचे थे। तकनीकी निरीक्षण के लिए वह खुद टॉवर पर चढ़े। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शांतनु टॉवर की ऊंचाई पर पहुंचकर सिग्नल सिस्टम की जांच कर रहे थे, तभी अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक खुल गया या टूट गया। संतुलन बिगड़ते ही वह सीधे नीचे आ गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल इंजीनियर को कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा उपकरणों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। इस हादसे के बाद एक बार फिर ऊंचाई पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।