अब जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO 3.0 में बड़ा बदलाव

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/05/2026): देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। EPFO 3.0 के तहत अब पीएफ खाताधारकों को इमरजेंसी स्थिति में तेजी से पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया और बार-बार कार्यालय के चक्कर से राहत देना है।

नई प्रणाली के तहत कर्मचारी अपने पीएफ खाते से जमा राशि का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकेंगे। नियमों के अनुसार, खाताधारक अपनी कुल जमा राशि का करीब 50 से 75 प्रतिशत तक हिस्सा डिजिटल क्लेम के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इससे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा या अन्य जरूरी खर्चों के समय आर्थिक सहायता तुरंत मिल सकेगी।

EPFO ने इस सुविधा के साथ सुरक्षा प्रावधान भी तय किए हैं। नए नियमों के मुताबिक, सदस्य अपने खाते की पूरी राशि नहीं निकाल पाएंगे। कम से कम 25 प्रतिशत रकम खाते में बनाए रखना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों के पास पर्याप्त बचत सुरक्षित रहे।

EPFO ने अग्रिम दावों की ऑटो-सेटलमेंट लिमिट भी बढ़ा दी है। पहले जहां यह सीमा 1 लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि पात्र दावों का निपटारा बेहद कम समय में स्वतः हो सकेगा और कर्मचारियों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। नियमों के अनुसार, कर्मचारी कई विशेष परिस्थितियों में पीएफ खाते से अग्रिम निकासी कर सकते हैं। इनमें गंभीर बीमारी का इलाज, बच्चों की उच्च शिक्षा, विवाह संबंधी खर्च, घर खरीदना या निर्माण कार्य जैसी जरूरतें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ आपात स्थितियों में भी फंड निकालने की अनुमति दी गई है।

EPFO 3.0 की नई व्यवस्था कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इससे एक ओर डिजिटल प्रक्रिया तेज होगी, वहीं दूसरी ओर पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। सरकार का फोकस अब पीएफ सेवाओं को पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर है। नई डिजिटल व्यवस्था में सदस्य ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और क्लेम ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शिकायतों और लंबित मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।