अभी और तपाएगी गर्मी, कैसा रहेगा बारिश का रुख?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (29 मई, 2026): India Meteorological Department द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानिदेशक मौसम विज्ञान डॉक्टर मृत्यंजय मोहपात्रा (Dr. Mrutyunjay Mohapatra) ने वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) को लेकर दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी किया। IMD के अनुसार जून से सितंबर 2026 के बीच पूरे देश में सामान्य से कम वर्षा (Below Normal Rainfall) होने की संभावना सबसे अधिक है।

IMD ने बताया कि पूरे देश में मानसून वर्षा 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि मानसून कोर जोन (Monsoon Core Zone) में वर्षा सामान्य से नीचे यानी 94 प्रतिशत से कम रहने की संभावना जताई गई है। जून 2026 में भी पूरे देश में बारिश सामान्य से नीचे, यानी 92 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण और मध्य भारत (South & Central India) में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तर-पूर्व भारत (North-East India) में सामान्य वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

IMD ने तापमान को लेकर भी चिंता जताई है। विभाग के अनुसार जून 2026 में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इसके साथ ही कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव डेज़ (Heatwave Days) विकसित होने की संभावना है। हालांकि कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

डॉक्टर मृत्यंजय मोहपात्रा ने बताया कि एल नीनो (El Niño) की परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल रहा है और दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान इसकी स्थिति विपरीत होने की संभावना है, जिसका असर मानसून की गतिविधियों पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद कृषि (Agriculture), जल प्रबंधन (Water Management) और बिजली मांग (Power Demand) को लेकर भी सरकारों और संबंधित एजेंसियों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।