IBA की राज्यकर विभाग से बैठक, उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (28/05/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) अपने उद्यमी साथियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करती रहेगी।

इसी क्रम में 27 मई 2026 को IBA टीम के वरिष्ठ सदस्य एवं कोषाध्यक राकेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ सदस्य अनुपम जैन की राज्यकर विभाग (SGST), गौतमबुद्ध नगर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण समस्याएँ काफी समय से लंबित थीं। इन विषयों के समाधान के लिए इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय उनके साथ राज्यकर विभाग कार्यालय, सेक्टर-148, नोएडा पहुँचे।

यह एक औपचारिक एवं विशेष संवादात्मक भेंट थी, जिसका उद्देश्य उद्यमी साथियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ राज्यकर विभाग से संबंधित नवीनतम प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना भी था।

इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर राज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 संदीप भागिया जी के साथ अत्यंत सकारात्मक, उपयोगी एवं विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान ई-वे बिल से संबंधित नवीन प्रावधानों, वर्तमान में चल रही असेसमेंट प्रक्रियाओं, विभागीय जांच के विभिन्न पहलुओं, डिमांड नोटिस, अनुपालन से जुड़े विषयों तथा उद्यमियों को व्यावहारिक स्तर पर आने वाली कठिनाइयों एवं उनके समाधान पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राज्यकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर योगेश कुमार विजय, जॉइंट कमिश्नर दिनेश पाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। IBA टीम ने राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) अजीत कुमार सिंह एवं खंड-15 के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक साहा से भी भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान राकेश अग्रवाल एवं अनुपम जैन से संबंधित विषयों का सकारात्मक समाधान कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। IBA टीम द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि IBA फाउंडेशन डे (15 फरवरी) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यस्तताओं के कारण ये अधिकारीगण उपस्थित नहीं हो पाए थे।

इसी क्रम में IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय द्वारा एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया से उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों के साथ एक विस्तृत संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया, जिससे राज्यकर विभाग में समय-समय पर होने वाले बदलावों, नई प्रक्रियाओं एवं महत्वपूर्ण अपडेट्स की सही एवं स्पष्ट जानकारी उद्यमियों तक पहुँच सके तथा अनजाने में होने वाली त्रुटियों, वित्तीय हानि एवं अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।

संदीप भागिया ने इस प्रस्ताव का सकारात्मक स्वागत करते हुए अपनी टीम को निर्देशित किया कि जून माह के प्रथम सप्ताह में उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इस संबंध में 10 जून की तिथि प्रस्तावित की गई है। इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित उपाध्यायके साथ वरिष्ठ सदस्य अनुपम जैन एवं कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।। यह बैठक उद्योग हित, विभागीय समन्वय एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल रही।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।