NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को राहत, फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (28/05/2026): देशभर में 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उठे विवादों और तकनीकी गड़बड़ियों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने परीक्षा शुल्क वापसी (फीस रिफंड) के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब उम्मीदवार 22 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक अपने बैंक विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

पहले यह प्रक्रिया 27 मई तक पूरी की जानी थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी अपलोड नहीं कर पाए थे। ऐसे में NTA ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए अतिरिक्त समय प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से अब तक अपनी जानकारी दर्ज नहीं कर पाए थे।

NTA द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खातों का विवरण पोर्टल पर अपडेट कर चुके हैं। हालांकि अभी भी लाखों छात्र ऐसे हैं जिनकी प्रक्रिया अधूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने फीस रिफंड विंडो को लगभग एक महीने तक और खुला रखने का फैसला किया है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई बैंक जानकारी को अंतिम माना जाएगा। एक बार विवरण सबमिट होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन या बदलाव संभव नहीं होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे खाता संख्या, IFSC कोड और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें।NTA के इस फैसले को उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है, जो परीक्षा प्रक्रिया में हुई अव्यवस्थाओं के बाद रिफंड का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवारों के पास अपनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।