आज की शिक्षा Education जगत को मुख्य ख़बरें | टेन न्यूज़ विशेष रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

India News (27/05/2026)

1. CBSE की तीन-भाषा नीति पर देशभर में विवाद
कक्षा 9 और 10 में तीसरी भाषा अनिवार्य करने के CBSE फैसले पर अभिभावकों और शिक्षकों ने विरोध जताया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।

2. CUET UG 2026 की 28 मई परीक्षा स्थगित
बकरीद की तारीख में बदलाव के बाद NTA ने 28 मई की CUET UG परीक्षा टाल दी है। नई तारीख जल्द घोषित होगी।

3. NEET UG पेपर लीक मामले पर विरोध तेज
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग उठाई।

4. JEE और NEET के लिए एकीकृत परीक्षा पर विचार
केंद्र सरकार JEE और NEET को मिलाकर एक राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा लागू करने पर विचार कर रही है।

5. UGC NET जून 2026 करेक्शन विंडो कल बंद होगी
NTA ने उम्मीदवारों को आवेदन सुधार का अंतिम अवसर दिया है।

6. CBSE OSM पोर्टल विवाद पर सफाई CBSE ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग पोर्टल में किसी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं हुई है।

7. IIT परिसरों में छात्र आत्महत्या मामलों पर CIC गंभीर
CIC ने IITs में मानसिक स्वास्थ्य और पारदर्शिता सुधारने के निर्देश दिए।

8. मुंबई कॉलेजों में UG एडमिशन कट-ऑफ बढ़े
प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए कट-ऑफ में वृद्धि दर्ज की गई है।

9. विदेश में पढ़ाई छोड़ रहे भारतीय छात्र महंगी फीस, वीजा समस्याएँ और बढ़ते खर्चों के कारण कई छात्र विदेश शिक्षा योजनाएँ बदल रहे हैं।

10. UGC के नए एंटी-डिस्क्रिमिनेशन नियम चर्चा में
उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और भेदभाव रोकने के लिए नए नियमों पर बहस जारी है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।