DWPS में प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/05/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रथम दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का दूसरा दिन मंगलवार को उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। यह चैंपियनशिप 25 मई से 28 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 25 मई को आयोजित किया गया।

आज विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आकाश अकादमी मेरठ, मुजफ्फरनगर शूटिंग अकादमी, लकी शूटिंग अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित अकादमियों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आज के मुकाबलों का मुख्य आकर्षण ‘लिटिल चैंप’ श्रेणी रही, जिसमें लकी शूटिंग अकादमी के एक छात्र ने 200 में से 196 अंक प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। वहीं, 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दिल्ली की शूटर खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।

देहरादून की बालिकाओं ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। यह चैंपियनशिप युवा निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।