विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, ग्रेटर नोएडा मंडल में शक्ति केंद्रों पर हुई रणनीतिक बैठकें
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/05/2026): आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की ओर से मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विशेष रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठकों का संचालन मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जबकि मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ कार्यसमिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, बूथ प्रबंधन और मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। साथ ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं और ऐसे समय में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसलिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय होकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना होगा, ताकि प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में बूथ समितियों और शक्ति केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें तथा सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि, किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे, तो पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। बैठकों में मंडल के पदाधिकारियों के अलावा शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।