गौतमबुद्ध नगर में बिजली व्यवस्था सुधार पर जोर, डीएम ने की बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (26/05/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की वर्तमान स्थिति, लाइन विस्तार कार्यों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में विद्युत व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।