बिजली कटौती से परेशान RWA प्रतिनिधिमंडल ने NPCL अधिकारियों से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/05/2026): ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज़ ग्रेटर नोएडा का एक प्रतिनिधिमंडल एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध त्यागी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि कई सेक्टरों में लोगों को लगातार 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर सेक्टर-36 और डेल्टा-2 में पिछले कई दिनों से स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने एनपीसीएल अधिकारियों के सामने मांग रखी कि जिन क्षेत्रों में फीडर बॉक्स खुले पड़े हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। साथ ही पुरानी और जर्जर हो चुकी बिजली केबलों को बदलने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाए, ताकि बार-बार ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक को सकारात्मक बताते हुए प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि अगले सप्ताह फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज़ के नेतृत्व में एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और उनके स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में पूर्व महासचिव दीपक भाटी, पी-3 के अध्यक्ष अमित भाटी, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी, डेल्टा-2 के अध्यक्ष बॉबी भाटी, डेल्टा-1 के अध्यक्ष प्रमोद भाटी तथा पी-3 के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।