AI के बढ़ते असर से टेक सेक्टर में बड़ी छंटनी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

India News (21/05/2026): दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के बीच कर्मचारियों की छंटनी का दौर तेज हो गया है। हालिया ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार कई दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक Dell Technologies ने केवल पहली तिमाही में ही करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की। इसे इस अवधि की सबसे बड़ी टेक लेऑफ घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

वहीं Block के CEO Jack Dorsey ने हाल ही में 4,000 कर्मचारियों की छंटनी को AI और छोटे टीम मॉडल से जोड़ा। डॉर्सी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि AI टूल्स और छोटी टीमों के साथ काम करने का नया तरीका विकसित हो रहा है, जिससे कंपनियां कम कर्मचारियों में अधिक काम कर पा रही हैं।

इसी तरह Meta ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपनी कुल वर्कफोर्स के लगभग 10% पदों को प्रभावित किया है। साथ ही Meta ने करीब 7,000 कर्मचारियों को AI आधारित भूमिकाओं में शिफ्ट किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च महीने में ही AI को कारण बताते हुए लगभग 15,341 कर्मचारियों की छंटनी की गई, जो उस महीने टेक सेक्टर में हुई कुल नौकरी कटौती का लगभग 25% हिस्सा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI तकनीक के विस्तार के साथ पारंपरिक नौकरियों पर दबाव और बढ़ सकता है। हालांकि AI नए अवसर भी पैदा करेगा, लेकिन कर्मचारियों को नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तेजी से अपडेट करना होगा। साथ ही मैन्युअल स्किल्स , आर्ट एवं म्यूजिक , एक्टिंग , स्पोर्ट्स ऐसे कहीं क्षेत्र है जिस में AI का कोई इंपैक्ट नहीं होगा ।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।