Greater Noida News (20 मई 2026): उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार और CEO सुदीप सरकार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की व्यापक रूपरेखा, विदेशी खरीदारों की भागीदारी, रणनीतिक साझेदारियों, प्रचार-प्रसार और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। UPITS 2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर 2026 तक India Expo Centre & Mart में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में MSME सचिव प्रांजल यादव, ODOP के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। विदेशी खरीदारों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा के लिए Federation of Indian Export Organisations (FIEO) के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में 27 जून 2026 को प्रस्तावित “UPITS Curtain Raiser” और “International MSME Day” कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस आयोजन के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का प्रचार किया जाएगा और राज्य के MSME सेक्टर की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा विदेश मंत्रालय के साथ 22 और 23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, वैश्विक रोड शो, Buyer Mobilisation Strategy और विभिन्न देशों के साथ राजनयिक समन्वय पर भी चर्चा हुई। जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया को संभावित Partner Countries के रूप में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश को Partner States के तौर पर जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।
गौरतलब है कि UPITS के तीसरे संस्करण का उद्घाटन Narendra Modi ने किया था, जिसमें विदेशी खरीदारों सहित करीब 5 लाख दर्शकों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार और IEML के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह व्यापार मेला किसी राज्य सरकार द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है।

उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख MSME राज्यों में शामिल है और राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में MSME विभाग की अहम भूमिका मानी जा रही है। सरकार के अनुसार ODOP योजना ने लाखों कारीगरों और उद्यमियों को बाजार, वित्त और प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार और निर्यात को नई गति दी है। इस बार One District One Cuisine (ODOC) को भी विशेष रूप से बढ़ावा देने की तैयारी है ताकि यूपी के पारंपरिक व्यंजन वैश्विक मंच तक पहुंच सकें।
बैठक के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि UP International Trade Show ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है और UPITS 2026 राज्य के MSME, ODOP, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी विभाग समन्वित तरीके से कार्य करते हुए UPITS 2026 को अब तक का सबसे प्रभावशाली और परिणामोन्मुख व्यापार आयोजन बनाएंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।