DWPS, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27 का भव्य आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/05/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामयी आयोजन किया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए तथा उन्होंने विद्यालय के मूल्यों एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा समूहगान एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह का मुख्य आकर्षण सैश सरेंडरिंग सेरेमनी रही, जिसमें निवर्तमान छात्र परिषद ने नई परिषद को जिम्मेदारियाँ सौंपीं।
इस अवसर पर गजानन माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नव-निर्वाचित प्रेसिडेंट, हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन्स, हाउस कैप्टन्स एवं प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा द्वारा किया।
निदेशक कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं प्रेरणादायी नेतृत्व का उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सेवा भाव के महत्व को समझाते हुए विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।