NEET परीक्षा रद्द होने के तनाव में छात्रा की मौत, पीड़ित के घर पहुंची AAP
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (16 मई 2026): नीट (NEET) परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में आकर दिल्ली के लालबाग इलाके में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए नीट पेपर लीक (Paper Leak) के असली मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की मांग की।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मृतक छात्रा अंशिका पांडे (Anshika Pandey) कई वर्षों से एमबीबीएस (MBBS) में प्रवेश के लिए तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि पिछली बार छात्रा कुछ अंकों से चयन से चूक गई थी और इस बार उसने काफी उम्मीदों के साथ परीक्षा दी थी। लेकिन पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद वह गहरे तनाव (Stress) में चली गई। उन्होंने दावा किया कि यह उसका अंतिम प्रयास था और सदमे में आकर उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक छोटे प्रोफेसर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताना केवल लीपापोती (Cover-Up) है। उनका कहना था कि 24 लाख छात्रों की परीक्षा में पेपर लीक जैसे बड़े सिंडिकेट (Syndicate) के पीछे प्रभावशाली लोग हो सकते हैं, इसलिए सरकार को असली दोषियों तक पहुंचना चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक (Exam Leak) से देश के युवाओं का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को छात्रों और अभिभावकों को भरोसा देना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की हालिया प्रेस वार्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई युवा मानसिक दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पांच दिन की जांच में पूरे मामले को सुलझाने का दावा कर रही है, जबकि इतने बड़े नेटवर्क की जांच इतनी जल्दी संभव नहीं है।
इस दौरान बुराड़ी से ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रा अंशिका पांडे का यह चौथा प्रयास था और इस बार पेपर लीक की खबर ने उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, लेकिन सरकार की विफलताओं के कारण छात्र लगातार दबाव और निराशा का सामना कर रहे हैं।
संजीव झा ने कहा कि बार-बार परीक्षा प्रणाली (Examination System) में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और सरकार केवल आश्वासन तक सीमित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से हस्तक्षेप कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेने और देश के युवाओं को भरोसा दिलाने की मांग की कि आगे से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।