नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जुटीं

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (16 मई 2026): नोएडा (Noida) के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट्स फैक्ट्री (Garments Factory) में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दो कंपनियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) की वजह से लगी बताई जा रही है। फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने लगी तो कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया। समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग के अधिकारी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मौके पर दर्जनों फायर टेंडर (Fire Tender) और बड़ी संख्या में दमकल कर्मी तैनात किए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।