NOIDA News (15/05/2026): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की बोर्ड रूम बैठक में नोएडा सेफ सिटी परियोजना (Safe City Project) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए शहरभर में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 561 लोकेशन चिन्हित की गई हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा। परियोजना के तहत 1949 सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए जाएंगे, जबकि कई स्थानों पर आपातकालीन बटन (Emergency Buttons) भी स्थापित किए जाएंगे ताकि किसी भी संकट की स्थिति में लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 100 स्थानों पर नंबर प्लेट डिटेक्टर कैमरे (Number Plate Detector Cameras) लगाए जाएंगे, जिससे संदिग्ध वाहनों की पहचान आसान होगी। इसके अलावा 20 स्थानों पर वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड (Variable Message Sign Boards) लगाए जाएंगे, जबकि 418 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (Public Address System) स्थापित करने की योजना है।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल, विशेष कार्याधिकारी (OSD) क्रांति शेखर, महाप्रबंधक एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, यातायात पुलिस (Traffic Police) और परियोजना से जुड़े परामर्शदाता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहर में सुरक्षा (Security), निगरानी (Surveillance) और त्वरित सहायता प्रणाली को मजबूत करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।