मातृत्व सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देकर सम्पन्न हुआ ‘वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/05/2026): मदर्स डे के अवसर पर वॉकसूत्र संस्था और इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा (Inner Wheel Club Green Greater Noida) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” का भव्य आयोजन रविवार सुबह शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृत्व सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

प्रातः 5:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन का शुभारंभ वॉकसूत्र संस्था के सह-संस्थापक डॉ. सुधांशु सिंह और इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की प्रेजिडेंट अमिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पैरा एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से वृद्धाश्रमों, गैर-सरकारी संस्थाओं और वंचित वर्गों से जुड़ी माताओं को केंद्र में रखा गया, ताकि समाज में संवेदनशीलता और समावेशिता को बढ़ावा मिल सके।

वॉकसूत्र संस्था की संस्थापक डॉ. श्रेष्ठा सिंह ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज की प्रथम गुरु होती हैं। उन्होंने कहा कि “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” का उद्देश्य केवल एक फिटनेस रन आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य, संवेदना और कृतज्ञता के भाव को मजबूत करना है। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. उर्वशी मित्तल ने कहा कि जब समाज की माताएं स्वस्थ, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त और संवेदनशील बनेगा। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित से जुड़ी प्रेरणादायक पहल बताते हुए सामुदायिक सहभागिता और समावेशी समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

बीजेपी ग्रेटर नोएडा मंडल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक समावेशिता और भावनात्मक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

उन्होंने कहा कि “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” स्वास्थ्य, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के समन्वय का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवकों और इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की कार्यकर्ताओं रेखा दबे, ललिता, मंजू गुप्ता, अनुराधा, मंजू, निशा, सारिता, रेनू, सोनम, रानी, सुधा, जोया और पूनम सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।