मिजोरम के लोक भवन में अक्टूबर 2026 में होगा ‘राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण’ कार्यक्रम
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (10/05/2026): राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आगामी 28 अक्टूबर 2026 को मिजोरम की राजधानी आइजोल स्थित लोक भवन में “राष्ट्रीय एकीकरण एवं चरित्र निर्माण” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
यह जानकारी शनिवार को गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-2 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी गई। कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल V. K. Singh को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वीर चक्र सम्मानित कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने राज्यपाल के समक्ष प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण और नागरिकों में संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना होगा। उन्होंने राज्यपाल वीके सिंह को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की भी बात कही। राज्यपाल वीके सिंह ने इस प्रस्तावित कार्यक्रम को सैद्धांतिक स्तर पर तत्काल स्वीकृति प्रदान की। संस्था के पदाधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 51(ए) में वर्णित 11 मौलिक कर्तव्यों के प्रति आम नागरिकों में पर्याप्त जागरूकता नहीं है। उनका मानना था कि यदि देश के नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो जाएं, तो समाज और देश की कई समस्याएं स्वतः कम हो सकती हैं। इसी उद्देश्य से लोक भवन जैसे महत्वपूर्ण मंच से इस विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की गई है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष कर्नल मुकेश त्यागी, लेफ्टिनेंट वीपी शर्मा, गौरव सेनानी चंदन सिंह, धीरेन्द्र त्रिपाठी, जिले सिंह, ओम पाल, अंजू शर्मा, ऋचा भदौरिया, मोनिका गोयल, भारती शर्मा, शैली, प्रियांशु, प्रेम, प्रणव, अजय, सीएस शर्मा, संजय, सुनील कुमार, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रेम सिंह, आकाश शर्मा, गिरिराज सिंह, दिलीप शर्मा, अजय तोमर, शिव कुमार शर्मा, देवेंद्र चौहान और नरेंद्र पाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से राज्यपाल वीके सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि मिजोरम और पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील माना जाता रहा है, लेकिन राज्यपाल वीके सिंह के कार्यकाल में वहां की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। संस्था के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।