रबूपुरा में युवती से अभद्रता का विरोध पड़ा भारी, भाई-बहन पर लाठी-डंडों से हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/05/2026): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर दबंगों ने भाई-बहन के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्येंद्र की बेटी साक्षी शनिवार को अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले हर्ष, जुगेंद्र, रितेश और नितेश वहां पहुंचे और युवती के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। साक्षी द्वारा विरोध जताने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शोर-शराबा सुनकर साक्षी का भाई प्रवेश मौके पर पहुंचा और बहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए Government Institute of Medical Sciences (GIMS) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को शरीर पर कई चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर रबूपुरा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।