ग्रेटर नोएडा में GNIDA और फीडबैक फाउंडेशन ने शुरू किया स्वच्छता जागरूकता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/05/2026): ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने एक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत प्राधिकरण ने फीडबैक फाउंडेशन (Feedback Foundation) के साथ मिलकर शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (Solid Waste Management) नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
यह अभियान फिलहाल सेक्टर-16C, ईकोटेक-3 और आसपास के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण करने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत नागरिकों को गीले कचरे के लिए हरे डस्टबिन और सूखे कचरे के लिए नीले डस्टबिन के उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
फीडबैक फाउंडेशन की टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझा रही हैं। इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से भी नागरिकों को यह बताया जा रहा है कि उनकी छोटी-छोटी पहल शहर को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
सेक्टर-16C सहित कई क्षेत्रों में निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों की जानकारी दी जा रही है, वहीं ईकोटेक-3 जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान और सड़कों पर कूड़ा न फैलाने को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्वच्छता मित्रों और सफाई कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें डस्टबिन के सही उपयोग, PPE किट जैसे सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान की जानकारी दी जा रही है।
GNIDA और फीडबैक फाउंडेशन का यह संयुक्त अभियान ग्रेटर नोएडा को ‘जीरो वेस्ट सिटी’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि जब प्रशासन और नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभाते हैं, तब स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि एक स्थायी आदत बन जाती है। लगातार ऐसे प्रयासों से ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और स्वस्थ शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।