शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थियेटर निर्माण शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (10/05/2026): मेरठ रोड स्थित मनन धाम मंदिर के सामने बने शहीद स्मारक पार्क (Shaheed Smarak Park) में शुक्रवार को ओपन एयर थियेटर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल त्यागी (Colonel Tejendra Pal Tyagi) ने कहा कि प्रत्येक प्रशासनिक अधिकारी को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद सबसे पहले शहीद स्तंभ पर पहुंचकर देश के वीर जवानों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र और राष्ट्रभक्ति की भावना शहीद स्मारकों से ही मजबूत होती है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत शहीद स्मारक पार्क को अत्याधुनिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया था। संस्था द्वारा करीब 12 वर्ष पहले शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधे अब विशाल वृक्ष बन चुके हैं, जो देशभक्ति और बलिदान की जीवंत पहचान हैं।

कर्नल त्यागी ने कहा कि वर्ष 2020 में तत्कालीन जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यहां ओपन एयर थियेटर बनाने की घोषणा की थी। संस्था की लगातार पैरवी और प्रयासों के बाद अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

निर्माण कार्य के शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों ने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को सलामी दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, गणेश दत्त, चंदन सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वीपी शर्मा, ओमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गाजियाबाद डेवलपमेंट प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) के अधिशासी अभियंता योगेश पटेल और सहायक अभियंता पांडे ने बताया कि ओपन एयर थियेटर का निर्माण कार्य लगभग छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। थियेटर में करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ग्रीन रूम, प्रोजेक्टर रूम, विश्राम कक्ष और अलग-अलग वॉशरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस ओपन एयर थियेटर में देशभक्ति आधारित फिल्में और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यहां लाकर उन्हें सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रसेवा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से कहा गया कि शहीदों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।