फ़ोनरवा कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (10/05/2026): नोएडा के सेक्टर-52 स्थित फ़ोनरवा कार्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर शनिवार, 9 मई को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में भरसाधन अधिकारी (जनगणना 2027) इंदु प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

भरसाधन अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।

उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने सेक्टरों में जनजागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक घर तक इस जानकारी को पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनगणना के सही एवं समयबद्ध आंकड़े देश की विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुनः सूचित किया जाता है कि नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिरत है। सभी निवासी www.se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया सरलता से पूर्ण कर सकते हैं।

इस मौके पर महासचिव के.के. जैन, देवेंद्र चौहान, अशोक मिश्रा, विनोद शर्मा, दिनेश भाटी, जी.एस. सचदेवा, अनिल त्यागी, अशोक शर्मा, देवेंद्र यादव, कौशिंदर यादव, अनीता सिंह, दीपक शर्मा, रमेश यादव, चंदन कुमार और भूषण शर्मा उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।