National News (08/05/2026): डिजिटल पेमेंट और फिनटेक प्लेटफॉर्म Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में पहली बार पूरे साल का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने FY26 में 552 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) हासिल किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष FY25 में उसे 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 1,215 करोड़ रुपये का टर्नअराउंड दर्ज किया।
कंपनी के अनुसार, चौथी तिमाही (Q4 FY26) में ऑपरेटिंग रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,912 करोड़ रुपये था। इसके अलावा अन्य आय स्रोतों से कंपनी को 178 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके बाद Q4 FY26 में कुल रेवेन्यू बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये हो गया।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 2,269 करोड़ रुपये रहा। इसमें कर्मचारियों से संबंधित खर्च सबसे अधिक रहा, जो कुल खर्च का 32.5 प्रतिशत था। कर्मचारी लाभ पर कंपनी ने 739 करोड़ रुपये खर्च किए।
वहीं, पेमेंट प्रोसेसिंग चार्जेज के रूप में 692 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियों पर 169 करोड़ रुपये का व्यय हुआ।
तिमाही नतीजों की बात करें तो Q4 FY26 में कंपनी ने 183 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही Q4 FY25 में कंपनी को 545 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। उस दौरान कंपनी के वित्तीय नतीजे एक्सेप्शनल आइटम्स से प्रभावित रहे थे।
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 6,900 करोड़ रुपये था। इसके अलावा अन्य स्रोतों से कंपनी को 854 करोड़ रुपये की आय हुई। इस तरह FY26 में कुल रेवेन्यू 9,291 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष के 7,625 करोड़ रुपये के मुकाबले अधिक है।
कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और पहली बार पूरे साल के मुनाफे के बाद Paytm के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। 7 मई को कंपनी का शेयर 7.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,196.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक वर्ष में कंपनी के शेयरों में 34.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 76,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।