ज्वाइंट कमिश्नर के दफ्तर के बाहर ही लूट की घटना, कारोबारी से 7 तोला सोना झपटा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 May 2026): पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और घटना सामने आई है। जॉइंट कमिश्नर ऑफिस के पास बाइक सवार बदमाश ने एक कारोबारी को निशाना बनाकर उसके गले से करीब सात तोला सोना झपट लिया। पीड़ित कारोबारी नकुल कपूर के मुताबिक आरोपी ने अचानक झपट्टा मारते हुए उनकी दो सोने की चेन और पेंडेंट छीन लिया और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

वारदात के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि घटना के कई घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। जिस इलाके में यह वारदात हुई, वह पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के बेहद करीब माना जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आनंद विहार क्षेत्र में झपटमारी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ महीने पहले भी इसी इलाके में एक व्यक्ति से करीब 40 से 45 लाख रुपये मूल्य का गोल्ड लूट लिया गया था। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।