ITS इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में मानसिक स्वास्थ्य विषयक सत्र “डिबग योर माइंड” का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में भाभा हॉल में “डिबग योर माइंड” शीर्षक से मानसिक स्वास्थ्य पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अंजु सिंह ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता तथा शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में स्वस्थ संतुलन बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सत्र के दौरान संकाय सदस्य एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की पहलें संस्थान की इस प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करती हैं कि हम विद्यार्थियों एवं संकाय के लिए एक सहयोगी, स्वस्थ एवं भावनात्मक रूप से सशक्त शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करें।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।