Greater Noida News (06/05/2026): ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में बुधवार देर रात एक मकान में लगे एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मकान का पूरा प्रथम तल धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
यह हादसा बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा-1 स्थित ई-166 मकान में रात करीब 10:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगे एसी में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कमरे और घर के अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने हालात बिगड़ते देख तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई घायल नहीं हुआ।
जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर बीटा-1 के एक मकान के प्रथम तल पर एसी में विस्फोट होने के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।