जिले में बढ़ती आग की घटनाओं पर DD RWA ने उठाई आवाज, फायर सुरक्षा मजबूत करने की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/05/2026): आज 5 मई को डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एन पी सिंह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना क्षेत्र में बढ़ती आग की घटनाओं, उनके सुरक्षा उपायों और रोकथाम से संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रदीप कुमार चौबे (मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर) से विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

डीडी आरडब्ल्यूए की ओर से अवगत कराया गया कि नोएडा–ग्रेटर नोएडा में सैक्टर, सोसाइटी, हाई राईज अपार्टमेंट एवं औधोगिक इकाई, कम्यूनिटी सेन्टर, वेडिंग होम्स, फार्म हाउस है जहां लाखो की सख्या मे लोग रहते है नोएडा-ग्रेटर नोएडा मे हाई राईज सोसाइटीज (40-50 मजिल) तक की है किन्तु इन हाई राईज सोसाइटीज के हिसाब से आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास उपकरण, हाइड्रोलिक नही है।

बिल्डिंग अपार्टमेंट के हिसाब से उपकरण होने चाहिए तथा सभी औधोगिक इकाईयो, शादी समारोह के लिए बने वेडिंग होम्स व फार्म हाउस मे तथा सभी सैक्टर मे बने कम्यूनिटी सेन्टर मे व हाई राईज सोसाइटीज मे फायर एक्सटिगूंसर व सभी फायर सुरक्षा के उपकरण लगाए जाने चाहिए एवं सभी प्राधिकरण बिल्डर की हाई राईज सोसाइटीज को बिल्डिंग बनाने की अनुमति तभी देना चाहिए जब बिल्डर के द्वारा बिल्डिंग की उचांई के हिसाब से फायर सुरक्षा के उपकरण व उपाय पूरे कर लिये जाये अन्यथा अनुमति न दी जाये।

इसी तरह गावं मे भी बडे बडे अपार्टमेंट बना दिये गये है किन्तु रास्ते नही होने पर फायर गाडिया नही पहुच पाती है इसके लिए भी इन्तजाम होने चाहिए। वैसे तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा मे हाई राईज सोसाइटीज के कारण पानी की परेशानी बहुत ज्यादा हो गयी है वाटर लेवल नीचे चला गया है। इसलिए अब समय आ गया है की 10-12 मजिल से ज्यादा बनाने की अनुमति प्राधिकरण को नही देना चाहिए।

फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे से यह भी अनुरोध किया गया कि सभी सैक्टर व सोसाइटीज मे फायर सर्विस आफिसर मीटिंग करके लोगो को फायर सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध मे जागरूक करे।

सीएफओ द्वारा आश्वासन दिया कि हमे बहुत अच्छा लगा आरडब्लूए संगठन इस तरह आगे आये। हम पूरा सहयोग आपके साथ मिलकर करेगे सैक्टर, अपार्टमेंट मे मीटिंग कर जागरुकता अभियान चलायेगे।

इस अवसर पर डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एन पी सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी, ममता तिवारी व राजू प्रधान व अन्य उपस्थित रहे विनोद पाण्डे फायर सर्विस आफिसर भी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।